आज की ताजा खबर

महराजगंज: बरगदवा के पोखरे में डूबे युवक का शव दो घंटे बाद बरामद, गांव में मातम

top-news

बरगदवा के पोखरे में डूबे युवक का शव दो घंटे बाद बरामद, गांव में शोक की लहर

पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त रेस्क्यू अभियान के बाद मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

महराजगंज | महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र स्थित बरगदवा थाना क्षेत्र में एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक का शव पोखरे से बरामद किया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, बरगदवा ग्राम सभा निवासी 30 वर्षीय महेंद्र उर्फ छोटू, पुत्र मंगरु, पोखरे में डूब गया था। सूचना मिलते ही बरगदवा थाना प्रभारी धनंजय राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से युवक की तलाश शुरू कराई।

लगातार करीब दो घंटे तक चले खोज अभियान के बाद महेंद्र का शव पोखरे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *