आज की ताजा खबर

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला अस्पताल में जागरूकता संगोष्ठी आयोजित,, बचाव और समय पर जांच का दिया संदेश

top-news

श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय श्रावस्ती में 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जागरूकता संगोष्ठी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह एवं ट्रीटमेंट नोडल अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार ने किया।

संगोष्ठी में चिकित्सकों ने हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर जांच से इस बीमारी की रोकथाम और प्रभावी उपचार संभव है।


कार्यक्रम में डॉ.प्रदीप कुमार,डॉ.अनिल सिंह,डॉ.शिवम प्रियदर्शी, डॉ.वी.एन.वर्मा,डॉ.एन.एन.पाण्डेय,डॉ.प्रवीण कुमार, डॉ.रविन्द्रसोनकर एवं डॉ.गोविन्द शुक्ला सहित चिकित्सकों ने सहभागिता की।इसके अलावा पैरामेडिकल स्टाफ एवं सहयोगी कर्मचारियों में दिलीप त्रिपाठी, संगीता देवी (पीयर एजुकेटर), अमित कुमार, अभिषेक मणि, बिन्दु देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को हेपेटाइटिस से बचाव के लिए स्वच्छता अपनाने, सुरक्षित रक्त चढ़ाने, संक्रमित सुई के प्रयोग से बचने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया। अंत में सभी ने हेपेटाइटिस मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *