आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
श्रावस्ती जिला अस्पताल में बदहाल व्यवस्थाएं पेयजल संकट के साथ जनरल व डिलीवरी वार्ड में गंदगी से मरीज परेशान
- दैनिक लोक भारती
- 29 Jul, 2026
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय श्रावस्ती में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं भी बदहाल नजर आ रही हैं। अस्पताल परिसर में लगे वाटरकूलर और हैंडपंप कई सप्ताह से खराब पड़े हैं, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
वहीं जनरल वार्ड और डिलीवरी वार्ड में फैली गंदगी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।भीषण गर्मी और उमस के बीच अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में उन्हें बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन को कई बार खराब पड़े वाटरकूलर और हैंडपंप की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई।
इसके चलते दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके साथ आए लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।इतना ही नहीं, अस्पताल के जनरल वार्ड और डिलीवरी वार्ड में भी साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। वार्डों में गंदगी, कचरा और दुर्गंध के कारण मरीजों के साथ-साथ प्रसूताओं और उनके नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
तीमारदारों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में खराब पड़े वाटरकूलर और हैंडपंप को तत्काल ठीक कराया जाए तथा जनरल व डिलीवरी वार्ड की नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







