आज की ताजा खबर

डायरिया रोकथाम के लिए जागरूकता प्रचार वाहनों को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी,25 अगस्त तक चलेगा अभियान

top-news

श्रावस्ती। जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे डायरिया रोको अभियान 2026 के तहत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से तीन जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह वाहन जिले के विभिन्न गांवों और गली-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को डायरिया के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार के प्रतिजागरूक करेंगे।सीएमओ डॉ.अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। इसी उद्देश्य से पोस्टर और बैनरों से सुसज्जित प्रचार वाहन लोगों तक यह संदेश पहुंचाएंगे कि डायरिया से डरें नहीं,सतर्क रहें।


"उन्होंने बताया कि जिले में 25 जून से 25 अगस्त तक डायरिया रोको अभियान संचालित किया जा रहा है ।सीएमओ ने बताया कि बारिश और उमस के मौसम में दूषित पानी पीने, गंदे हाथों से भोजन बनाने या खिलाने, खुले में शौच करने तथा बच्चों के मल का सुरक्षित निस्तारण न होने से डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से भोजन बनाने और बच्चों को खाना खिलाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे को दिन में तीन या उससे अधिक बार दस्त हो रहे हों, तो इसे डायरिया का लक्षण मानते हुए तुरंत ओआरएस का घोल देना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। साथ ही उम्र के अनुसार जिंक की गोली निर्धारित अवधि तक देना और निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करना आवश्यक है।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयनाथ डॉ. कृष्ण कांत एआरओ सुरेश यादव जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष बिसारिया डीसीपीएम राकेश कुमार गुप्ता स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि रमेश यादव और अवध कुमार मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *