आज की ताजा खबर

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आचार्यों का सम्मान, लिया आशीर्वाद

top-news

श्रावस्ती।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भिनगा की ओर से नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश (वीरू) श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्थानीय मंदिरों के पुजारियों एवं आचार्यों का सम्मान किया गया। इस दौरान सनातन संस्कृति में गुरु परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम के तहत झारखंडी मंदिर, खैरी मोड़ के मुख्य पुजारी पंडित कामता प्रसाद मिश्रा तथा काली मंदिर, भिंगा के पुजारी मुरली राम तिवारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान का प्रकाश देकर व्यक्ति को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

गुरु पूर्णिमा का पर्व अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेश श्रीवास्तव, मंडल मंत्री घनश्याम रावत बूथ अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए गुरु परंपरा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *