आज की ताजा खबर

सर्पदंश से 14 वर्षीय छात्रा की मौत- परिवार में मचा कोहराम

top-news

जगदीशपुर, अमेठी

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में देर रात्रि सर्पदंश से एक 14 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, पूरब गांव निवासी चंद्रशेखर मिश्रा की पुत्री कीर्ति मिश्रा (14) बुधवार रात्रि घर में चारपाई पर सो रही थी। रात करीब दो बजे बिस्तर पर चढ़े एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों को जब उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी हुई तो आनन-फानन में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र जगदीशपुर ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन विष का असर अधिक होने के कारण उसकी मौत हो गई।


मृतका कीर्ति मिश्रा स्थानीय आरपीएस स्कूल रानीगंज में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह पढ़ाई में मेधावी और शांत स्वभाव की बताई जा रही है। उसकी असमय मृत्यु से विद्यालय के शिक्षकों और सहपाठियों में भी शोक व्याप्त है।परिजनों ने बताया कि कीर्ति तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी।

बड़ी बहन शिल्पा और छोटी बहन विभा का रो-रोकर बुरा हाल है माता-पिता सहित पूरे परिवार का दुख देखकर गांव के लोग भी शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं।

बरसात के मौसम में लगातार सामने आ रही सर्पदंश की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने, घरों और आसपास की साफ-सफाई बनाए रखने तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *