आज की ताजा खबर

ओवरलोड डंपरों की दौड़ से धंसा संपर्क मार्ग शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

top-news

जगदीशपुर अमेठी I भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के झारखंड (बेचूगढ़) गांव में ओवरलोड डंपरों के लगातार आवागमन से संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। झारखंड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास सड़क धंसकर गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों और मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े ओवरलोड डंपर पूरी रात मिट्टी लादकर तेज रफ्तार से गुजरते रहे। भारी वाहनों के लगातार दबाव के कारण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। सड़क पर बड़ा गड्ढा बनने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि झारखंड शिव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सावन माह में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे समय में सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की भी अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो सकती है और क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की परेशानी और बढ़ जाएगी।

इस संबंध मे सहायक अभियंता (लोनिवि)ने बताया कि मामले की जांच कर क्षतिग्रस्त सड़क को सही कराया जाएगा तथा सड़क क्षतिग्रस्त करने वाले डंपरों की जानकारी कर अधिषासी अभियंता को चिट्ठी लिखी जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *