आज की ताजा खबर

मंदिर की स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ भंडारा

top-news

बिसवां/सीतापुर। कस्बे के मंगरहिया बाजार में स्थित शिव मंदिर जिसे धनुष वाला मंदिर भी कहते हैं। इस मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं व वैश्य समाज द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे के पहले मंदिर पर सुंदर कांड का पाठ किया गया। यह मंदिर काफी पुराना है।


वर्ष 2023 में  वैश्य परिवार द्वारा इसका जीर्णाेद्धार  कराया गया था।

इस मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन समय-समय पर होते रहते हैं। भंडारे में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारा भोलेनाथ की कृपा से देर शाम तक चलता रहा। भंडारे को संचालित करने में विशेष रूप से कमल वैश्य, नारायण वैश्य मोनू, यीशु, विशु नवीन प्रखर कौस्तुक सहित परिवार की महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *