आज की ताजा खबर

सहगल सिटी मोंटेसरी स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी आयोजित

top-news

सीतापुर। सहगल सिटी मोंटेसरी जूनियर हाई स्कूल में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डायरेक्टर कुश नारायण सहगल के निर्देशन में हुआ।


इस अवसर पर प्रिंसिपल श्वेता शर्मा एवं प्रिंसिपल कहकशां काज़मी ने नवचयनित छात्र पदाधिकारियों को अनुशासन, नेतृत्व, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया।

डायरेक्टर कुश नारायण सहगल ने छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें आत्मविश्वास और निष्ठा के साथ कार्य करने तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न छात्र-छात्राओं को अलग-अलग नेतृत्व पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *