आज की ताजा खबर

क्षेत्र पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत की डीडीओ ने की जांच विभिन्न कार्यों में एक ही बिल को बार-बार किया गया था अपलोड

top-news

सीतापुर। जिले के विकासखंड पिसावां क्षेत्र पंचायत में कराए गए कार्यों में एक ही बिल एवं बाउचर अपलोड कर करोड़ों रूपयों के फर्जी भुगतान किए जाने की शिकायत की जांच डीडीओ ने पिसावां ब्लाक पहुंचकर की।

बता दे कि बीते वर्ष 17 नवंबर को राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच संगठन ने डीएम को पत्र सौंपकर भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी।


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवध क्षेत्र एस.के.तूफानी ने पत्र सौंपकर आरोप लगाया गया था कि क्षेत्र पंचायत पिसावां में कराए गए विभिन्न कार्यों में एक ही बिल को बार-बार अपलोड करके करोड़ों रुपयों का भुगतान कर भ्रष्टाचार किया गया है।

 डीडीओ ने शिकायत में जिन बिल-बाउचरों का जिक्र किया गया था उसकी गहनता से जांच की। डीडीओ संतोष गुप्ता ने बताया कि पूरी जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *