आज की ताजा खबर

स्कूल चलो अभियान रैली के तहत शत-प्रतिशत नामांकन का दिया संदेश

top-news

सीतापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बेहटा पर मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी एस.एन. प्रजापति के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय कुमार वर्मा और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दोनों अतिथियों ने रैली में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। डीजे, बैनर और जागरूकता स्लोगन से सजी रैली ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुरू होकर बेहटा चौराहा, बेहटा गांव, बेहटा-दो विद्यालय, बेहटा-एक विद्यालय होते हुए मुख्य मार्ग से वापस बीआरसी परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।


रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के महत्व से जुड़े नारे लगाकर लोगों को बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।

समापन पर बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। खंड शिक्षा अधिकारी एस.एन. प्रजापति ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में एआरपी अनिल अवस्थी, शाबिर अली, नौशाद अंसारी, यूपीपीएस अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल, राहुल सिंह, एस.पी. सिंह, सुशील पांडेय, प्रदीप वर्मा सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बीआरसी स्टाफ मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *