आज की ताजा खबर

कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा

top-news

सीतापुर। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को शौर्य तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आर.आर.डी. इंटर कॉलेज परिसर से हुआ।

यात्रा जीआईसी चौराहा, लालबाग चौराहा और ट्रांसपोर्ट चौराहा होते हुए उजागर लाल इंटर कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना था।


हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा और एबीवीपी कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री विकास त्रिपाठी, प्रांत एसएफएस संयोजक अलख कांत श्रीवास्तव, विभाग संयोजक अमन शांडिल्य, जिला संगठन मंत्री हर्षित सिंह, जिला संयोजक दिव्यांशी गुप्ता, नगर मंत्री मानस त्रिपाठी, ऋतुपर्ण सिंह, शिवा सिंह तोमर, आयुष मिश्रा, अनमोल मिश्रा, यथार्थ द्विवेदी और शिवम वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर मंत्री मानस त्रिपाठी ने युवाओं से राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने, तिरंगे के सम्मान को सर्वाेपरि रखने तथा भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करने का आह्वान किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *