आज की ताजा खबर

नवनिर्मित तटबंध के जियो ट्यूब धंसे ग्रामीणों ने जताई बाढ़ की आशंका

top-news

तंबौर/सीतापुर। तहसील लहरपुर के विकासखंड बेहटा स्थित बसंतापुर के पास शारदा नदी पर करीब 6.61 करोड़ की लागत से बने 300 मीटर लंबे तटबंध के कई जियो ट्यूब धंस जाने से ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार परियोजना में 45-45 मीटर की दूरी पर 13 स्टेज में कुल 90 जियो ट्यूब लगाए गए थे, जिनमें से करीब 24 जियो ट्यूब नदी में धंस गए हैं।


इसके चलते कई स्थानों पर तटबंध बैठ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2024-25 में तटबंध कटने से बसंतापुर सहित आसपास के गांवों को बाढ़ का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में नई परियोजना के क्षतिग्रस्त होने से लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तटबंध की तत्काल मरम्मत कर उसे मजबूत कराने की मांग की है।

साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर परियोजना को सुरक्षित कराने की मांग करेंगे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *