आज की ताजा खबर

एनएसयूआई ने विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर किए पदाधिकारियों के मनोनयन

top-news

सीतापुर। जनपद में एनएसयूआई संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभाओं और ब्लॉक स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।

संगठन ने यथार्थ मिश्र को जिला उपाध्यक्ष, गौरव पाल को महोली विधानसभा अध्यक्ष तथा सचिन वर्मा को महोली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया।


एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शोभित अवस्थी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक महाविद्यालय और विधानसभा स्तर तक संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को जोड़ना है, ताकि छात्रहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरीश बाजपेई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा, शहर अध्यक्ष शिरीष बाजपेई, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, उत्कर्ष अवस्थी, विनीत दीक्षित, पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, प्रदीप कुमार सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता चोक्ष विभु अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *