आज की ताजा खबर

उन्नाव: भैंस के विवाद में मारपीट का आरोप, पीड़ित ने मौरावां पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

top-news

उन्नाव में भैंस को लेकर विवाद, मारपीट और धमकी का आरोप; पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

मौरावां थाना क्षेत्र में लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मोहम्मद आरिफ 

उन्नाव | उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र में भैंस को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मौरावां थाना क्षेत्र के लोनियन खेड़ा निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जुलाई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे भैंस को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले सूरज, नीरज, नरेश और उनके नाती शनि ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर जब मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भतीजे अखिलेश सिंह के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं।

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर थाना मौरावां में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।

पीड़ित ने थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे


LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *