आज की ताजा खबर

कुशीनगर जिला संयुक्त चिकित्सालय का मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से अवैध वसूली पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

top-news

जिला संयुक्त चिकित्सालय का प्राचार्य ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से अवैध वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

डॉ. केपी गौड़ ने मरीजों और तीमारदारों से सीधे बातचीत कर जाना हाल, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर

मोहम्मद नईम

कुशीनगर | लोक भारती डिजिटल

कुशीनगर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गौड़ ने औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने इमरजेंसी वार्ड और डिजिटल एक्स-रे विभाग का निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. गौड़ ने वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत की। उन्होंने पूछा कि जांच या उपचार के नाम पर किसी कर्मचारी द्वारा अवैध धन की मांग तो नहीं की जा रही है। साथ ही समय पर जांच, इलाज और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान मरीजों ने अपनी समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।


इसके बाद प्राचार्य इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती गंभीर मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना अस्पताल की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, जांच सेवाओं और मरीजों के प्रति कर्मचारियों के व्यवहार की भी समीक्षा की गई। डॉ. गौड़ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी कर्मचारी द्वारा मरीजों से अवैध धन की मांग किए जाने की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

प्राचार्य के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में हलचल रही। वहीं मरीजों और उनके परिजनों ने नियमित निरीक्षण की पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार होगा।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/hb1RnjWQb5o

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *