आज की ताजा खबर

बदायूँ की महिला मुख्य आरक्षी कविता शर्मा ने बैडमिंटन में जीते 5 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज मेडल, एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया सम्मानित

top-news

महिला मुख्य आरक्षी कविता शर्मा ने बैडमिंटन में जीते 8 पदक, एसएसपी ने किया सम्मानित

अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण और बरेली जोन प्रतियोगिता में 3 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया बदायूँ पुलिस का गौरव

पर‌विन्दर प्रताप सिंह

बदायूँ | लोक भारती डिजिटल

बदायूँ पुलिस लाइन में तैनात महिला मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) कविता शर्मा ने बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीतकर जनपद और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने उन्हें मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


कविता शर्मा ने 8 से 10 जुलाई 2026 तक रामपुर में आयोजित अंतरजनपदीय बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में बदायूँ का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने आयु वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया और 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके बाद 23 से 26 जुलाई 2026 तक आयोजित बरेली जोन पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में भी उन्होंने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 कांस्य पदक हासिल किए।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने कविता शर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि बदायूँ पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि कविता शर्मा की सफलता अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्यों के साथ खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

बदायूँ पुलिस ने भी महिला मुख्य आरक्षी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *