आज की ताजा खबर

सपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी दानिश अख्तर का स्वागत, गुटबाजी आई सामने

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी द्वारा शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद हाजी दानिश अख्तर का पीलीभीत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हालांकि, इस दौरान पार्टी के अंदरूनी मतभेद भी खुलकर सामने आ गए। जिले में पार्टी कार्यालय न होने के कारण यह स्वागत कार्यक्रम पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू के आवास पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और जिला महासचिव नफीस अहमद की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। प्रमुख पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के बीच ही पूर्व मंत्री के आवास पर कार्यकर्ताओं ने आगामी शिक्षक विधान परिषद चुनाव की रणनीतियों और तैयारियों पर मंथन किया।


बैठक को संबोधित करते हुए प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, विशेष रूप से पुरानी पेंशन योजना  की बहाली और वेतन-मानदेय विसंगतियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, शिक्षकों और समर्थकों ने एकजुट होकर हाजी दानिश अख्तर को चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। 

वहीं इस संबंध में जब जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अपनी पुत्री को दिल्ली छोड़ने गए हुए हैं और इसकी पूर्व सूचना उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को दे दी थी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *