आज की ताजा खबर

भैरों कलां में नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित, ग्रामीणों को मिलीं स्वास्थ्य सेवाएं व उपकरण

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैरों कलां में शुक्रवार को एक दिवसीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के विशेष सहयोग और ‘निःशुल्क जन सेवा संस्थान’ के अध्यक्ष अमृत लाल की देखरेख में संपन्न हुआ। कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और नि:शुल्क चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ उठाया।


शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का गहन परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। इसके साथ ही आंखों की दृष्टि समस्या से जूझ रहे लोगों को चश्मे, सुनने की समस्या वाले मरीजों को कानों की मशीन तथा अन्य नि:शक्त जनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। गांव में ही नि:शुल्क जांच व उपकरण मिलने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कई लोग आर्थिक तंगी या दूर-दराज होने के कारण अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते, ऐसे जरूरतमंदों को उनके घर-गांव में ही इलाज की सुविधा देने के उद्देश्य से लगातार ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के सफल समापन पर ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए विधायक, संस्थान अध्यक्ष और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *