आज की ताजा खबर

उन्नाव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.51 कुंतल गांजा बरामद, 75 लाख की खेप के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

top-news

बारासगवर पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, ट्रक में स्टील बॉक्स के भीतर छिपाकर उत्तराखंड भेजी जा रही थी गांजे की खेप

मोहम्मद आरिफ

उन्नाव | उन्नाव पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 75 लाख रुपये मूल्य का 1 कुंतल 51 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना बारासगवर पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक ट्रक, एक डिजायर कार, छह मोबाइल फोन और 5,550 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को महेशखेड़ा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक और उसके आगे चल रही डिजायर कार को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में स्टील के बॉक्स के भीतर विशेष तरीके से छिपाकर रखी गई पांच प्लास्टिक की बोरियों से कुल 1 कुंतल 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे की खेप ओडिशा के बलांगीर जिले से लाई गई थी। ट्रक में पहले बिल्डिंग मैटेरियल लोड किया गया और उसके भीतर गांजा छिपाकर उन्नाव के रास्ते उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर भेजा जा रहा था। पुलिस के अनुसार यह एक सक्रिय अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल सिंह (रायबरेली), विशाल दास (ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड), अभिषेक यादव, राम सिंह, अरविंद यादव और विशाल (उन्नाव) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना बारासगवर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर ट्रक और डिजायर कार को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताते हुए पुलिस टीम की सराहना की।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/upFOMdB54B8

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *