आज की ताजा खबर
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
कुशीनगर ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, समन्वय से काम करने पर दिया गया जोर
- दैनिक लोक भारती
- 31 Jul, 2026
कुशीनगर ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
सदर विधायक, एआरटीओ और ब्लॉक प्रमुख ने अधिवक्ताओं व विभागीय अधिकारियों से बेहतर तालमेल बनाकर जनहित में कार्य करने की अपील की
मोहम्मद नईम
कुशीनगर | जनपद ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार, रविन्द्रनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल मुख्य अतिथि तथा एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता, आरआई आरडी प्रसाद वर्मा और ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष धीरेन्द्र मोहन सहाय एडवोकेट, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा एडवोकेट, महामंत्री मनोज सिंह एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं और विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से कार्य होने पर अनावश्यक विवाद और तनाव की स्थिति से बचा जा सकता है। उन्होंने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपसी सहयोग की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता और विभागीय अधिकारी बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों के कार्य समय पर पूरे हों और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नियम एवं कानून की जानकारी निरंतर अद्यतन रखने के लिए विधिक पुस्तकों के नियमित अध्ययन की सलाह दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, बार एसोसिएशन के सदस्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







