आज की ताजा खबर

सीतापुर ऑनर किलिंग: प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने 16 वर्षीय बहन की धारदार हथियार से हत्या

top-news

सीतापुर में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, प्रेम प्रसंग से नाराज भाई पर बहन की हत्या का आरोप

रामपुर मथुरा क्षेत्र की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सोनू मिश्रा

सीतापुर | उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में कथित ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवक पर अपनी 16 वर्षीय बहन की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बजेहरा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों कुछ दिन पहले घर से चले गए थे। इस मामले में 22 जुलाई को युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने युवक और युवती को बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय के निर्देश पर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।


बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद युवती का भाई उससे नाराज चल रहा था। शनिवार सुबह घर के बाहर उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह, क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक मुकेश वर्मा और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/pgX0mHc1a1Q

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *