आज की ताजा खबर
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
- दैनिक लोक भारती
- 01 Aug, 2026
श्रावण मेले से पहले डीआईजी और एसपी ने पंचमुखी शिव मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश
इटहिया मंदिर परिसर में सीसीटीवी, पार्किंग, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
महराजगंज | श्रावण मास और आगामी श्रावण मेले को लेकर महराजगंज पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने निचलौल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पार्किंग व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्रावण मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भी अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए यातायात व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों को समय रहते पूरी तरह दुरुस्त किया जाए।
प्रशासन का उद्देश्य श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







