आज की ताजा खबर

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

top-news

मोहम्मद नईम 
कुशीनगर । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार माय भारत के तत्वावधान में संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन शिव दुलारी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामकोला के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकोला विधायक, विनय प्रकाश गोंड तथा विशिष्ट अतिथि मनीषा सिंह, प्राचार्य , शिव दुलारी देवी शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने युवाओं को संबोधित करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 250 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, नुक्कड़ नाटक, एकल अभिनय, भाषण, रैप/बीट बॉक्सिंग, स्लोगन लेखन एवं स्लैम पोएट्री जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी रचनात्मक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा उन्मूलन का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी श्री चंद्र भूषण चौबे ने प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। इसके उपरांत उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की शपथ दिलाई तथा नशा मुक्त समाज एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

प्रतियोगिता में गीत में प्रथम  समूह नृत्य में प्रथम टीम रंजना, द्वितीय टीम काजल एवं आशोक भारती , नुक्कड़ नाटक में प्रथम टीम नवनीत , द्वितीय टीम रंजना एवं तृतीय टीम जनता इंटर कालेज, एकल अभिनय में  भाषण प्रतियोगिता में प्रथम नवनीत पाण्डेय, द्वितीय प्रतिभा त्रिपाठी  एवं तृतीय कृष्णानंद जयसवाल, स्लोगन लेखन प्मेंरतियोगिता प्रथम श्रुति प्रजापति, द्वितीय प्रतिभा त्रिपाठी एवं तृतीय रजनी तिवारी, स्लैम पोएट्री में प्रथम बासु प्रसाद गोंड, ग्रुप सोंग प्रतियोगिता में प्रथम टीम सावित्री कुशवाहा, द्वितीय रंजना भारती की टीम व तृतीय रोशनी राय की टीम तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम राज सिंह, द्वितीय श्रुति पटेल व तृतीय नित्या गुप्ता  ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता अब लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुशीनगर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिव दुलारी देवी दलडपट शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों, सहयोगी संस्थाओं एवं शिव दुलारी देवी दलडपट शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा युवाओं से नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *