आज की ताजा खबर

पीलीभीत: राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बीसलपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक शाखा का किया उद्घाटन

top-news

बीसलपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद रहे मौजूद

नई बैंक शाखा से किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगा आसान ऋण और बेहतर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ

शोएब खान 

पीलीभीत | पीलीभीत जिले के बीसलपुर में बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग स्थित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नई शाखा का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद तथा स्थानीय सांसद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पहले डॉ. रत्नेश गंगवार ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि बीसलपुर क्षेत्र में बैंक की नई शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को वित्तीय सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध होगा।


राज्यपाल संतोष गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि नई शाखा क्षेत्र के किसानों और व्यापारी वर्ग के लिए लाभकारी साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बैंक ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने बताया कि शाखा के माध्यम से स्थानीय स्तर पर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। बैंक में आसान ऋण प्रक्रिया, आकर्षक ब्याज दरें और छोटे व्यापारियों, कारीगरों तथा सूक्ष्म उद्यमियों के लिए सुलभ ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य आम नागरिकों को सरल और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, डॉ. रत्नेश गंगवार, डॉ. तौले राम गंगवार, पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, शाखा प्रबंधक पवन बंसल सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/Ll6KLp8k6Ks

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *