आज की ताजा खबर

प्राथमिक विद्यालय बगही में बच्चों ने पढ़े अखबार, बढ़ा सामान्य ज्ञान

top-news

सिरसिया श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय बगही में विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से समाचार पत्र पठन गतिविधि आयोजित की गई।

कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक दैनिक समाचार पत्रों का अध्ययन कर देश-विदेश, शिक्षा, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को समाचार पढ़ने की सही विधि समझाई और प्रमुख खबरों पर चर्चा कराई। इस दौरान बच्चों ने नए शब्दों के अर्थ सीखे, भाषा ज्ञान में सुधार किया तथा सामान्य ज्ञान को समृद्ध बनाया।


समाचारों के विश्लेषण से विद्यार्थियों में तार्किक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और पढ़ने की आदत को भी बढ़ावा मिला।विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने से बच्चों में समसामयिक विषयों की समझ विकसित होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज देश-दुनिया की गतिविधियों से जुड़े रहते हैं।

विद्यालय में भविष्य में भी इस प्रकार की शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *