आज की ताजा खबर

मां का दूध है अमृत: अनुराग

top-news

विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर श्रावस्ती जिले के राजकीय इंटर कॉलेज गब्बापुर, सिरसिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनिसेफ एवं एम्स से जुड़े एपीसी अनुराग सिंह ने छात्र-छात्राओं को मां के दूध के महत्व और शिशु स्वास्थ्य में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अनुराग सिंह ने बताया कि जन्म के बाद पहले छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, कुपोषण का खतरा कम होता है और शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है। उन्होंने यह भी बताया कि स्तनपान से माताओं के स्वास्थ्य को भी कई महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समाज में स्तनपान के प्रति लोगों को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक माताएं और नवजात शिशु इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा समाज में स्तनपान के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *