आज की ताजा खबर

बसपा का जिला स्तरीय पिछड़ा समाज सामाजिक भाईचारा सम्मेलन का आयोजन

top-news

श्रावस्ती। इकौना-श्रावस्ती ग्राम चौघड़िया गोपालपुर निवासी राम गोपाल प्रजापति जिला संयोजक बसपा थाना क्षेत्र नवीन मॉडल अंतर्गत बसपा का जिला स्तरीय पिछड़ा समाज सामाजिक भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजभर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा प्रतिभाग किया गया l अगर संबोधन में उनके द्वारा कहा गया कि अबकी आम विधानसभा चुनाव 2027 में किसी अन्य दल के साथ गठबंधन न कर बल्कि पूर्व की पिछड़ी अतिपिछड़े और जनता से गठबंधन कर 2027 में बहुजन समाज पार्टी की पुनः सरकार बनवाएंगे और पांचवीं बार बहन जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।


सभी से एक जुट होने की बात कही। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में शशि आनंद देवीपाटन मंडल अध्यक्ष, राजेश गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष,अकबर अली जिला उपाध्यक्ष, मंसाराम सिद्धार्थ जिला महासचिव, जीवनलाल विधानसभा प्रभारी श्रावस्ती, सहज राम सिद्धार्थ विधानसभा प्रभारी भिनगा गुरुदीन चौधरी विधानसभा प्रभारी श्रावस्ती, केशव राम सोनकर विधानसभा अध्यक्ष भिनगा,रामगोपाल प्रजापति जिला संयोजक, मोतोलाल भारती विधानसभा महासचिव भिनगा, रामनरेश गौतम जिला संयोजक भाईचारा कमेटी आदि लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *