आज की ताजा खबर

सिरसिया में समाजवादी पार्टी की संविधान बचाओ, पीडीए जन पंचायत आयोजित

top-news

श्रावस्तीI श्रावस्ती जनपद के विकासखंड सिरसिया स्थित मधवापुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी की ओर से संविधान बचाओ, विशाल पीडीए जन पंचायत"का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकऔर वंचित वर्गों के अधिकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

वक्ताओं ने कहा कि संविधान के मूल्यों की रक्षा और समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए जनजागरण आवश्यक है।


उन्होंने सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का भी आह्वान किया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम में संगठन की नीतियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की गई।जन पंचायत में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *