आज की ताजा खबर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया निर्देशित

top-news

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना तथा उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने 06 शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया।

उन्होने कहा कि भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस के आयोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार जनपद में क्रमशः तहसील जमुनहा एवं तहसील भिनगा में सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया।


इस अवसर पर सम्बन्धित तहसीलों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं तहसील तथा ब्लाक स्तर के सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस इकौना में कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस भिनगा में 29 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

तहसील जमुनहा में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी इकौना रवेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह, तहसीलदार इकौना, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के0पी0 मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी इकौना व गिलौला सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *