आज की ताजा खबर
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
डीएम एवं एसपी ने रुद्रपुर तहसील दिवस में सुनीं जनसमस्याएं जिलाधिकारी ने फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने पर दिया जोर, राजस्व अधिकारियों को दी हिदायत
- दैनिक लोक भारती
- 01 Aug, 2026
संजय मिश्रा
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित, वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी फरियादी को अपने प्रकरण के लिए अनावश्यक रूप से अन्यत्र भटकना न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम धारा 24 एवं 116 लंबित पत्रावली का शीघ्र निस्तारण करने का दिया निर्देश
जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि वे लेखपालों एवं कानूनगो पर प्रभावी नियंत्रण रखें तथा उनकी कार्यप्रणाली का नियमित अनुश्रवण करें। उन्होंने पुराने धारा 24 एवं 116 के प्रकरणों की पत्रावलियों का कानूनगोवार अवलोकन करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी दशा में कोई पुरानी पत्रावली लंबित नहीं रहनी चाहिए। जिन प्रकरणों में प्रारंभिक आख्या लंबित है तथा जिनमें आदेश हो चुके हैं, उनमें अनुपालन भी समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।
जिलाधिकारी ने वरासत और अंश निर्धारण के निरस्त प्रकरणों का त्वरित समाधान का दिया निर्देश
जिलाधिकारी ने वरासत के निरस्त प्रकरणों का भी कानूनगोवार परीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि
निरस्त प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जाए। वरासत एवं अंश निर्धारण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कानूनगोवार एक माह में वरासत के प्राप्त, स्वीकृत एवं निरस्त प्रकरणों का विवरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
लेखपालों एवं कानूनगो को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने का जिलाधिकारी ने दी चेतावनी
जिलाधिकारी ने लेखपालों एवं कानूनगो को सचेत करते हुए कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं तथा अपने स्तर पर प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर कोई भी फरियादी अनावश्यक रूप से न भटके। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि वरासत, धारा-24 तथा धारा-116 के प्रकरणों में त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने अवैध कब्जे मामले में एसडीएम को त्वरित कार्रवाई का दिए निर्देश
जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम वारीडीहा निवासी पौहारी ने भूमिधरी भूमि पर अवैध कब्जे, ग्राम बनियइनी निवासी रामकेवल ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे, ग्राम माहीगंज निवासी सोमनाथ ने वरासत में नाम दर्ज न होने तथा ग्राम रामचक निवासी दीनानाथ ने सीमांकन एवं पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की। इन सभी प्रकरणों में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को त्वरित आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसी ने तहसील दिवस में प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करते हुए संबंधित थानाध्यक्षों एवं पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 92 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 राजस्व विभाग का मौके पर निस्तारण किया गया। सर्वाधिक 49 प्रकरण राजस्व विभाग से प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग एवं विकास विभाग के 8-8, खाद्य एवं रसद विभाग के 7 तथा अन्य विभागों के 20 प्रकरण प्राप्त हुए। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के गुप्ता, उपजिलाधिकारी रुद्रपुर राजकुमार गुप्ता, उप संचालक चकबंदी पवन कुमार पांडेय, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







