आज की ताजा खबर

जिविसेप्रा के सचिव ने विश्व स्तनपान सप्ताह पर महिलाओं से संबंधित कानूनों की दी जानकारी

top-news

 जज सी0डि0 व सचिव ने कहा कि जिविसेप्रा समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए है अग्रसर 

लक्ष्मीपुर पड़रौना कुशीनगर।जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष संजीव कुमार त्यागी के निर्देशन वजिविसेप्रा कुशीनगर के तत्वावधान में पडरौना ब्लाक अंतर्गत लक्ष्मीपुर में स्थित एपी महाविद्यालय में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर महिलाओं से संबंधित कानूनों का प्रचार-प्रसार, स्थायी लोक अदालतों के कार्यों का प्रचार-प्रसार और शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर जज सीडि0 व जिविसेप्रा के सचिव भुवन की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।

कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन रामवृक्ष गिरि ने किया। शिविर में जिविसेप्रा के सचिव भुवन ने महिलाओं के अधिकार, स्थाई लोक अदालत, शिक्षा के अधिकार और स्तनपान पर विस्तार पूर्वक विधिक जानकारी प्रदान किये और कहे की ऐसे ही जिविसेप्रा समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है।


मिशन शक्ति और एंटी रोमिओ टीम के प्रीति चौरसिया ने मिशन शक्ति और विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। डॉ संजय सिंह प्राचार्य ने सबका आभार व्यक्ति किये।

मंसूर आलम प्रबंधक ने बेहतर समाज बनाने के लिए जागरूकता आवश्यक होना बताये और अभी प्रतिभागियों क़ो धन्यबाद देकर बच्चों क़ो देह का अच्छा नागिक होने का आशीर्वाद दिए।

इस अवसर पर अधिकार मित्र अनसुईया सिंह, मुस्तफा अंसारी, पवन कुमार, प्रवक्ता और अध्यापक रुकसाना परवीन, सरिता सिंह, विनोद शर्मा, खुरशेड आलम, आशिफ अली, एंटी रोमिओ प्रभारी रमाकांत सरोज, महिला हेड का अर्चना शर्मा, गीता शर्मा, पूजा चौरसिया और का रमाकांत तथा भारी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *