आज की ताजा खबर

खेल बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास का करते हैं विकास-बीईओ

top-news

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता पडरौना बना ओवरऑल चैंपियन, मंडलीय प्रतियोगिता में करेगा जनपद का प्रतिनिधित्व

‎जनपद स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों का हुआ चयन

 कुशीनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत कराटे प्रतियोगिता एवं मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का शनिवार को 

आयोजन जिला स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता बीईओ दुदही रीता गुप्ता ने की। 

‎जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र के नेतृत्व एवं सह नोडल अमित श्रीवास्तव के समन्वय में आयोजित प्रतियोगिता में पडरौना विकास खंड के खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया जबकि दुदही विकास खंड दूसरे स्थान पर रहा।

अब पडरौना विकास खंड की टीम मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रवींद्रनगर के आयुष, सूरज मद्धेशिया, आयुषमान, प्रिंस चौरसिया एवं प्रियांशु गोंड ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में यूपीएस भिसवा सरकारी की नीलम गुप्ता, किरन एवं खुशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान बनाया।


कराटे कोच बेबी मद्धेशिया एवं कुमकुम ठाकुर ने खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न कराया। अध्यक्षता कर रहीं बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी लगन से अभ्यास करने का आह्वान किया।

हरेंद्र सिंह, नवनीत तिवारी, संजय सिंह, संदीप तिवारी, योगेंद्र सिंह, शशांक शेखर सिंह, संजय गुप्ता, राजेश यादव, अमित कन्नौजिया, पुण्य प्रकाश गिरी, पवन, ओमप्रकाश सिंह, अमित तिवारी, मदन यादव, नित्यानंद चौबे, आफताब आलम, प्रमिला देवी, अनिल जायसवाल, अभय गुप्ता आदि व्यायाम शिक्षकों ने भूमिका निभाई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *