आज की ताजा खबर

आरकेएसएम स्कूल के विशेष कार्यक्रम में शैक्षणिक चेतना से सराबोर नज़र आया विद्यालय का प्रांगण

top-news

रामकोला कुशीनगर I रामकोला कुशीनगर जनपद के रामकोला में स्थित आरकेएसएम स्कूल में शुक्रवार को महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय प्रांगण  शैक्षणिक चेतना से सराबोर होता हुआ नज़र आया।

​कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनीषा शाही ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुंशी प्रेमचंद जी के जीवन और उनके साहित्यिक योगदान पर कई रोचक व प्रेरणादायक जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों को बताया कि किस तरह प्रेमचंद जी की रचनाएं समाज के हर वर्ग को छूते हुए हमें नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाती हैं।


​इस दौरान विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों को प्रेमचंद जी के विचारों व उनके साहित्य के प्रति जागरूक किया।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने मुंशी प्रेमचंद जी की प्रसिद्ध कहानियों—जैसे ईशा शाही ने 'ईदगाह', 'अखिलेश यादव , ने ' सवा सेर गेहूं' ज्योतिरा आदित्य ने 'बुढी काकी' आदित्य यादव 'ने पंच परमेश्वर' आराध्या यादव, अंचल कुशवाहा ,उजाला कुशवाहा, रिया मद्धेशिया ने  भाषण को अपने अनूठे अंदाज़ में सुनाकर सभी का मन मोह लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि जगाना और उन्हें देश की महान साहित्यिक धरोहर से जोड़ना था। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था। इस कार्यक्रम में   डॉ. मनीषा सिंह, शिक्षकगण  सूफिया खान, रतनेश कुशवाहा, सरोज सिंह, माधुरी खरवार, तन्नु पांडेय, आशीष सिंह, निधि यादव सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *