आज की ताजा खबर

नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़ा मिलने पर छात्रों का हंगामा, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

top-news

श्रावस्ती। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भिनगा में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों का आरोप है कि रविवार रात परोसे गए चावल में कीड़े मिले, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने सोमवार रात से भूख हड़ताल शुरू कर दी।

मंगलवार सुबह तक छात्रों का विरोध जारी रहा।छात्रों के अनुसार, विद्यालय में लंबे समय से गुणवत्ताविहीन भोजन परोसा जा रहा है। कई बार खाने में गड़बड़ी की शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया।

आरोप है कि बार-बार शिकायतों को नजरअंदाज किए जाने के कारण छात्रों ने यह कदम उठाया।विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हॉस्टल के नीचे के दरवाजों पर ताला जड़ दिया और छत पर चढ़कर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


छात्रों ने भोजन व्यवस्था में तत्काल सुधार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलने पर विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। मंगलवार सुबह तक भूख हड़ताल जारी रहने की जानकारी सामने आई।

फिलहाल विद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *