आज की ताजा खबर

वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने निषाद समाज के एससी आरक्षण के मुद्दे भाजपा पर किया हमला

top-news

कुशीनगर के फाज़िलनगर विधानसभा में 2027 की सियासत को लेकर सुनाई दी बड़ी राजनीतिक हुंकार

मोहम्मद नईम

कुशीनगर l विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने निषाद समाज के एससी आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर हमला बोला।

मुकेश सहनी ने दो टूक में कहा कि 2027 से पहले कश्यप निषाद समाज को संवैधानिक एससी आरक्षण नहीं मिला, तो समाज भाजपा को वोट नहीं देगा। जनपद के फाज़िलनगर विधानसभा के दुदही में आयोजित कार्यकर्ता संवाद और प्रेस वार्ता में मुकेश साहनी ने कहा कि अब आरक्षण की लड़ाई सिर्फ मंचों तक सीमित नहीं रहेगी।

गांव-गांव, घर-घर गंगाजल के साथ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए अपने ही समाज के एक मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मेरे ही समाज का एक मंत्री, जो समाज की वजह से आज मंत्री है, लेकिन समाज के बारे में बोलने से डरता है।

समाज ने उसे यहां तक पहुंचाया, लेकिन उसने समाज के साथ धोखा करने और समाज को छलने का काम किया।

मुकेश साहनी के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर उनका इशारा किस मंत्री की तरफ है?

साहनी ने कहा कि निषाद समाज अब अपने अधिकार और सम्मान के लिए खुद आवाज बुलंद करेगा। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचेंगे और समाज के लोगों को जागरूक करेंगे।


कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने गंगाजल हाथ में लेकर सामूहिक संकल्प लिया कि अगर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को संवैधानिक एससी आरक्षण नहीं मिला, तो भाजपा को वोट नहीं दिया जाएगा।

मुकेश साहनी ने शिक्षा को लेकर भी समाज से अपील करते हुए कहा एक रोटी कम खाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 2027 से पहले निषाद समाज की आरक्षण की मांग पूरी होगी? अगर नहीं हुई, तो क्या गंगाजल के साथ गांव-गांव पहुंचने वाला यह अभियान उत्तर प्रदेश के चुनावी समीकरण को बदल देगा?

और सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि मुकेश साहनी के निशाने पर आखिर वह कौन-सा मंत्री है, जिस पर उन्होंने समाज के साथ धोखा करने का आरोप लगाया? देखने से लगता है कि फाज़िलनगर से उठी यह आवाज अब यूपी की सियासत में क्या गुल खिलाता यह आने वाला समय बताएगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *