आज की ताजा खबर

सार्वजनिक मार्ग पर बना दी नाली ग्रामीणो का चलना हुआ मुश्किल

top-news

अयोध्या अयोध्या 'सोहावल तहसील के विकास खंड मसौधा की ग्रामसभा सालारपुर मे सार्वजनिक रास्ते के बीचोंबीच नाली निर्माण के बाद उसपर ढक्कन नहीं रखे जाने से आधा दर्जन परिवारों को आने जाने मे कठिनाई हो रही है।

सात फिट चौड़ाई के रास्ते पर पूरब तरफ से दो फिट अवैध कब्जा करके निर्माण हो गया है ऐसे मे समस्या और जटिल हो गई है।

ग्रामीणो ने आम रास्ता पर अवैध कब्जा की शिकायत एस डी एम सोहावल से किया अवैध कब्जा हटाने का आदेश देने के बावजूद अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया है।

बारिश के मौसम मे समस्या और जटिल हो जाती है आधा दर्जन गरीब परिवार आवागमन की समस्या से जूझने के लिए विवश हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *