आज की ताजा खबर

सरकारी जमीनों पर कब्जों के खिलाफ हिन्दू महासभा का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। सरकारी तालाबों, ग्राम समाज, नजूल भूमि, शत्रु संपत्तियों और श्मशान भूमियों पर हो रहे अवैध कब्जों व प्लाटिंग के विरोध में मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सदर तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रशासन और भूमाफियाओं की कथित मिलीभगत से जिले की सार्वजनिक संपत्तियां लूटी जा रही हैं।

उन्होंने प्रमुख मामलों का उल्लेख करते हुए बताया कि ग्राम पकड़िया नौगवां स्थित वसुंधरा कॉलोनी में सरकारी तालाब, ग्राम समाज व नई परती भूमि को ले-आउट में मिलाकर अवैध प्लाटिंग की गई है।


इसी तरह चंदोई क्षेत्र में सरकारी तालाब, खेल मैदान और धोबी घाट पर लंबे समय से कब्जे बने हुए हैं, जबकि पकड़िया नौगवां चक मुस्तकिल में नजूल भूमि पर आरा मशीनों का संचालन जारी है।

संगठन ने ग्राम चिड़ियादाह सहित विभिन्न गांवों में श्मशान भूमियों का सर्वे कराकर अतिक्रमण हटाने तथा नकटादाना क्षेत्र की शत्रु संपत्तियों को कब्जामुक्त कराकर वहां गौशाला, फायर स्टेशन या पार्क निर्माण की मांग की।

पंडित पंकज शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन जनपदव्यापी जनजागरण अभियान चलाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन किए जाएंगे और सभी साक्ष्यों के साथ मामले को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व राजस्व परिषद के समक्ष उठाया जाएगा। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *