आज की ताजा खबर

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को पीलीभीत में मुफ्त एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

top-news

शोएब खान

 पीलीभीत। जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों को जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह वैक्सीन पूरी तरह निशुल्क लगाई जा रही है।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अभिभावकों से किसी भी प्रकार का संकोच त्यागकर अपनी बेटियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील की है।


जिलाधिकारी ने बताया कि किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को प्राथमिकता देते हुए शासन की ओर से यह महंगी वैक्सीन अब सरकारी केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर रोग जरूर है, लेकिन सही समय पर टीका लगवाकर इससे लंबे समय तक सुरक्षा पाई जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के सुचारू संचालन के लिए जिले के सभी सीएचसी पर आवश्यक तैयारियों के साथ टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।

इस पूरी पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में सर्वाइकल कैंसर के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाना और किशोरियों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाना है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *