आज की ताजा खबर
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ट्रेन की चपेट में आने से 15 बकरियों की मौत, पशुपालकों पर टूटा दुखों का पहाड़
- दैनिक लोक भारती
- 04 Aug, 2026
मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के ढका जमीमा गांव के पास हुआ हादसा; हॉर्न से घबराकर ट्रैक पर दौड़ीं बकरियां, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग।
शोएब खान
पूरनपुर -पीलीभीत। तहसील क्षेत्र अंतर्गत मैलानी-पीलीभीत रेलखंड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ढका जमीमा गांव के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 15 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गरीब पशुपालकों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम ढका जमीमा गांव के कुछ पशुपालक अपनी बकरियों को रेलवे ट्रैक के किनारे चरा रहे थे। इसी बीच मैलानी से पीलीभीत की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन ने तेज हॉर्न बजाया।
हॉर्न की तेज आवाज से घबराकर बकरियां अचानक नियंत्रित होने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ पड़ीं। जब तक पशुपालक संभलते और बकरियों को ट्रैक से हटाने का प्रयास करते, तब तक तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें रौंदते हुए निकल गई।
ट्रेन की टक्कर से 15 बकरियों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई और उनके शव पटरी पर बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि मृत बकरियां गरीब पशुपालकों की आजीविका का मुख्य जरिया थीं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित परिवारों की दयनीय स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और रेलवे विभाग से प्रभावित पशुपालकों को जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







