आज की ताजा खबर

डायट प्रवक्ता शिव नाथ चक्रवर्ती ने जिलाधिकारी को सौंपी गणित किट शोध प्रबन्ध की प्रति

top-news

मोहम्मद नईम 

कुशीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), कुशीनगर के गणित प्रवक्ता एवं शोधकर्ता शिव नाथ चक्रवर्ती द्वारा जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में गणित किट के प्रभाव पर किया गया शोध प्रबन्ध पूर्ण कर लिया गया है। आज शोधकर्ता द्वारा इस शोध प्रबन्ध की एक-एक प्रति जिलाधिकारी, सीडीओ एवं डायट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक अनिल कुमार सिंह को ससम्मान भेट किया गया । 

शोध का विषय व इसका उद्देश्य जनपद कुशीनगर के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के गणित किट में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कक्षा शिक्षण में गणित किट के उपयोग का विद्यार्थियों के गणित विषय की शैक्षिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन" है। यह शोध डायट प्राचार्य श्री अनिल कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सत्र 2025-26 के अंतर्गत संपन्न हुआ है।


शोध के मुख्य निष्कर्ष एवं प्राप्त परिणाम व शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार करने हेतु सांख्यिकीय विश्लेषण से सिद्ध हुआ कि गणित किट में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे कक्षा 1 और कक्षा 2 के विद्यार्थियों के गणित प्राप्तांकों में सकारात्मक और अत्यंत महत्वपूर्ण  सुधार हुआ है।  

सीखने के अंतर में कमी: प्रशिक्षित शिक्षकों की कक्षाओं में विद्यार्थियों के अंकों का प्रसरण काफी कम पाया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि गणित किट के प्रयोग से कमजोर व पिछड़े बच्चे भी मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं और व्यक्तिगत अधिगम स्तर का अंतर कम हो रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन ई पी 2020) के अनुरूप: शोध के परिणाम यह साबित करते हैं कि रटने की प्रणाली के बजाय ठोस अधिगम सामग्री  के माध्यम से 'मूर्त से अमूर्त' दिशा में सीखना बच्चों के लिए अधिक रुचिकर व प्रभावकारी है।

नीतिगत सुझाव के तहत।शोध में यह संस्तुति की गई है कि जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं संविलयन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए गणित किट आधारित प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए तथा दैनिक समय-सारणी में किट आधारित खेल-गतिविधियों के लिए समय निर्धारित किया जाए। अधिकारियों ने इस शोध कार्य की सराहना करते हुए इसे बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक अत्यंत प्रासंगिक एवं सराहनीय कदम बताया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *