आज की ताजा खबर

सीएचसी लक्ष्मीगंज में डॉक्टर की पोस्टिंग न होने से मरीज परेशान-रामचन्द्र सिंह

top-news

मोहम्मद नईम 

रामकोला कुशीनगर। जनपद के विकासखण्ड रामकोला अंतर्गत लक्ष्मीगंज के टोला भटवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर की पोस्टिंग न होने से मरीजो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन जनकल्याण के प्रदेश अध्यक्ष  रामचन्द्र सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया कि उक्त विकासखण्ड अन्तर्गत लक्ष्मीगंज के टोला भटवलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 23 जुलाई 2026 से डॉक्टर की पोस्टिंग नही होने से मरीजो को काफी परेशानियो का सामना करने कारण बेहाल है जिनका सुध लेने वाला कोई नही।


उन्होंने बताया कि मरीजों का कहना है कि इस स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉ सन्तोष नायक की पोस्टिंग थी उनका स्थानांतरण सीएससी रामकोला हो जाने से हम लोगों को अपना इलाज कराने में काफी असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में तैनात डाक्टर जाने के बाद अभी तक इस स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर की नियुक्ति नही हुई है।

बरसात के मौसम में अस्पताल पर अधिक संख्या में मरीज आने से उनका इलाज ठीक से नही हो पा रहा है जो चिंता का विषय है। भाकियू जनकल्याण के प्रदेश अध्यक्ष ने सीएमओ से मांग करते हुए कहा कि, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, लक्ष्मीगंज टोला भटवलिया पर तत्काल प्रभाव से एक डॉक्टर की नियुक्ति  जनहित में किया जाए 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *