आज की ताजा खबर

खड्डा के महाराणा प्रताप चौक पर कलश वंदन यात्रा का किया गया भव्य स्वागत मोहम्मद नईम खड्डा कुशीनगर।

top-news

मोहम्मद नईम 

खड्डा कुशीनगर। मंगलवार को खड्डा विधानसभा के खड्डा और नौरंगिया मण्डल में पहुंची संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी की ओर से संचालित समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली गई पवित्र कलश वंदन यात्रा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया और गुरु रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

यात्रा के साथ चल रहे समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक व जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द ने कहा कि संत रविदास का जीवन जाति-पांति और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता और मानवीय मूल्यों की स्थापना का प्रेरक उदाहरण है। बताया कि यह यात्रा संत रविदास की जन्मस्थली की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ समाज में सामाजिक समरसता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से निकाली गई है।


जिला मंत्री विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि कलश वंदन यात्रा का खड्डा विधानसभा खड्डा मण्डल में बेलवनिया, छितौनी बाईपास, पनियहवा, जखनियां, महाराणा प्रताप चौक खड्डा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डा निलेश मिश्र, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला मंत्री हरि गोविंद रौनियार, मण्डल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, आई टी विभाग जिला सह संयोजक प्रदीप सिंह, रोशनलाल भारती,आलोक तिवारी, चन्द्र प्रकाश तिवारी,दीनानाथ मद्धेशिया,नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद, राजेश्वर सिंह, कर्मवीर साहनी, राजेन्द्र मणि त्रिपाठी, राजकुमार पासवान, सन्तोष रौनियार,सुभाष आचार्य,अखिलेश उपाध्याय सहित सैंकड़ों लोगों ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया और संत रविदास के समरसता के सन्देश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में भुजौली मण्डल के बंजारी पट्टी,बहोर छपरा,नवल छपरा,पटकदौना और हीरा छपरा में मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय शर्मा, मण्डल महामंत्री पिंटू सिंह, राजेश गुप्ता, ग्राम प्रधान अनिल चौधरी,सरवन कुशवाहा, बृजेश कुमार,जयनाथ गुप्ता, शैलेश गुप्त सहित सैंकड़ों लोगों ने कलश वंदन यात्रा का जोरदार स्वागत किया और गुरु रविदास के समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *