आज की ताजा खबर

नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

top-news

मोहम्मद नईम 

खड्डा कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस औरपीआरवी टीम के साथ अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा आरक्षी की वर्दी फाड़ने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।


नशे में धुत होकर की थी मारपीट और तोड़फोड़ 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को आरोपी पंकज चौधरी ने नशे की हालत में अपनी मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति (रंगी) की विक्की में टक्कर मार दी थी। इसके बाद आरोपी ने अपने परिजनों को बुलाकर विवाद किया और मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए आरक्षी जानसन गोड़ की वर्दी फाड़ दी तथा उनका मोबाइल भी सड़क पर पटककर तोड़ दिया। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में आरक्षी की तहरीर पर थाना नेबुआ नौरंगिया में मु0अ0सं0 271/2026 (धारा 352, 351(3), 324(4), 121(1), 132 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पीड़ित रंगी की तहरीर पर भी अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है।

थानाध्यक्ष संजय दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर नामजद अभियुक्तों पंकज चौधरी, गोलू चौधरी और बिन्दा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ संजय दुबे, अपराध निरीक्षक राजेश कुमार, उ0नि0 दिनेश कुमार साहनी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *