आज की ताजा खबर

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

top-news

मोहम्मद नईम 

मोतीचक कुशीनगर। जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाटा -कप्तानगंज मार्ग पर मथौली सेंट्रल बैंक के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसका मेडिकल कालेज पडरौना में इलाज के दौरान मौत हों गयी।

जानकारी के अनुसार हाटा कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी राम रतन शर्मा पुत्र रामसकल शर्मा उम्र लगभग 18 वर्ष बाइक से कप्तानगंज की ओर से अपने गांव नरायनपुर जा रहे  थे,अभी वह  मथौली पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन  ने टक्कर मार दी,जिसमें रामरतन  शर्मा गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये।


सूचना पाकर मौके पर पहुंची मथौली चौकी पुलिस  घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथौली ले गये। जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात मृत्यु हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

वही घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार मे माता-पिता के अलावा चार बहनें हैं। मृतक चार बहनों    के बीच अकेले भाई थे। परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है। मृतक के घर की माली हालत खराब है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *