आज की ताजा खबर

सपा नेता हसमुद्दीन अंसारी ने जोन प्रभारी की माता का जाना हाल, की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

top-news

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की, पार्टी नेतृत्व के प्रति जताई संवेदना

मोहम्मद नईम 

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी ने सोमवार को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर समाजवादी पार्टी के जोन प्रभारी अनुज कुमार शर्मा की अस्वस्थ माता का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


हसमुद्दीन अंसारी को जैसे ही जोन प्रभारी अनुज कुमार शर्मा की माता के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली, वह तत्काल लखनऊ पहुंचे।

अस्पताल में उन्होंने अनुज शर्मा और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उपचार से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान हसमुद्दीन अंसारी ने कहा कि कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है।

उन्होंने ईश्वर से अनुज कुमार शर्मा की माता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *