आज की ताजा खबर

डॉ. जैनब खातून ने कुशीनगर के तीन मरीज से लोहिया अस्पताल में मुलाकात कर जाना हाल

top-news

मोहम्मद नईम 

कुशीनगर। राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कुशीनगर के भर्ती तीन मरीजो से डॉ. जैनब खातून ने मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्होंने मरीजो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा इलाज कर रहे चिकित्सकों से बातचीत कर उपचार की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

डॉ. जैनब खातून ने चिकित्सकों से मरीज को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया तथा आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


उन्होंने मरीज एवं उनके परिजनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि धैर्य बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ इलाज जारी रखें।

उन्होंने मरीज के शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटने की कामना भी की। मुलाकात के दौरान मरीज के परिजनों ने डॉ. जैनब खातून का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अस्पताल पहुंचकर हाल-चाल लेने से परिवार को मानसिक संबल मिला है।

इस अवसर पर पत्रकार उमर फारूक उर्फ छोटे अंसारी, कसया व्यापार मंडल  समाजवादी पार्टी रवि मद्धेशिया भी मौजूद रहे। सभी ने मरीज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और परिजनों का हौसला बढ़ाया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *