आज की ताजा खबर

डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर

top-news

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ने सौंपी जिम्मेदारी, जिले में खेल को नई दिशा देने का लिया संकल्प

चंद्रपाल सिंह सेंगर

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डॉ. राजीव कुमार पाठक को फर्रुखाबाद जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश सचिव राजकुमार ने उनके मनोनयन की घोषणा की।

इस नियुक्ति के बाद जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में फर्रुखाबाद में ताइक्वांडो को नई पहचान और मजबूती मिलेगी।


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पाठक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में ताइक्वांडो को संगठित रूप से आगे बढ़ाना और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला इकाई को सक्रिय करते हुए एक आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र एवं कार्यालय की स्थापना की जाएगी, जहां बच्चों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उनका उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *