आज की ताजा खबर

कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

top-news

गौरव फर्नीचर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

विक्की सिंह

कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित गौरव फर्नीचर के शोरूम में मंगलवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही शोरूम से धुएं का गुबार उठने लगा, जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने का प्रयास जारी रखा, ताकि आग आसपास की दुकानों तक न फैल सके।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा। दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *