आज की ताजा खबर

पुलिस के हत्थे चढ़ रवाड़ा गैंग के दो सदस्य,निकाला जुलूस शराब पार्टी के लिये मांगे थे युवक से 5 हजार,मना करने पर जूतों और बेल्टों से की थी पिटाई।

top-news

विक्की सिंह 

कानपुर। युवक की बेल्ट और जूतों से पिटाई करने वाले 2 और युवकों को बर्रा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों का घटनास्थल से थाने तक पुलिस ने जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान दोनों युवकों ने कान पकड़कर रोते हुए माफी मांगी। कहा- माफ कर दीजिए सर। दोनों रवाड़ा गैंग के बताये जा रहे।

27 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को जूतों और बेल्टों से पीट रहे थे। इसके बाद पुलिस ने 28 जुलाई को 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ में पता चला कि घटना 9 जुलाई की है। आरोपी युवक को शराब के लिये पैसे न देने पर पीट रहे थे। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियोें की तलाश कर रही।


मंगलवार को पुलिस ने फरार साथियों को भी दबोच लिया। पकड़ गये सभी आरोपी रबाडा गैंग के सदस्य हैं। इन लोगों ने शराब पार्टी के लिए युवकों से 5 हजार रुपए मांगे थे।

जिसकी शिकायत गुजैनी के वरुण विहार में रहने वाले  अमन सिंह ने थाने में तहरीर देते हुये बताया था कि 9 जून की सुबह करीब 9 बजे मोहल्ले में रहने वाले दिव्यांश पनवाड़ी, यशू, विशू पंडित और आयुष द्विवेदी मेरे पास आए थे।

इन लोगों ने शराब पार्टी के लिए मुझसे 5 हजार रुपए मांगे।मैंने रुपए देने से मना कर दिया। इस पर सभी मुझे बर्रा विश्वबैंक के आई-ब्लॉक स्थित पार्क के पीछे सरकारी स्कूल के पास ले गए। वहां उन लोगों ने बेल्ट, जूतों और लात-घूसों से मेरी पिटाई की। शुभ त्रिपाठी, शुभ पटेल और मुकुल द्विवेदी भी मौके पर मौजूद थे।

पुलिस ने पहले ही दिव्यांश पनवाड़ी और आयुष द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया था। अंशू गौतम और अंश सिंह राठौर तलाश की जा रही थी, जिन्हें आज गिरफ्तार किया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *